रिंगनोद:- (योगेशगवरी)
नगर रिंगनोद के टांडा घाट क्षेत्र खेत में सो रहे दंपति पर बुधवार सुबह जंगली जानवर ने हमला कर दिया दंपति द्वारा शोर मचाने पर जंगली जानवरों भाग गया दंपति परिवार ने इसकी सूचना खेत मालिक हरिओम पाटीदार दी खेत में गत रात्रि में फसलों को सिंचाई कार्य करने श्रमिक दंपत्ति रमेश पिता धावलिया सिंगार उम्र 55 वर्ष तथा उसकी पत्नी गीताबाई आराम कर रहे थे। इसके बाद श्रमिक रमेश पर अल सुबह करीब 5:00 नींद के दौरान किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया ।

घटना की जानकारी लगने के बाद खेत मालिक हरिओम पाटीदार ने हमले में घायल श्रमिक का इलाज करवाकर, वन विभाग को इस घटना की सूचना दी गई। टांडा वन क्षेत्राधिकारी रेंजर धर्मेंद्र शर्मा ने सूचना मिलने पर, भीलखेड़ी बीट से वनरक्षक सुरेंद्र वह वास्केल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, हिंसक जानवर के पग चिह्नो के आधार पर जानवर की प्रजाति के लेकर जांच की जा रही है हमले के बाद ग्रामीण में डर का माहौल है सरदारपुर वन विभाग एसडीओ संतोष रनशोरे ने बताया कि घायल से जानकारी एकत्रित कर जांच कि जाएगी। घायल से चर्चा बाद हिंसक जानवर की मूवमेंट देखा जा रहा है। इस संबंध में अभी यह नहीं कहा जा सकता की हमलावर जानवर तेंदुआ ही है। जानवर के पद चिन्हों बेक फोटो खिंचवाकर बुलवाए गए हैं। घायल का इलाज करवाया जा रहा है, क्षेत्र के किसान वर्ग से अपील है कि सावधान रहे सतर्क रहे एवं किसी भी हिंसक जंगली जानवर की क्षेत्र में हलचल होने पर वन विभाग को सूचना करें।