Homeझाबुआभीली भाषा में नुक्कड़ नाटक के आयोजन से दी एड्स की जानकारी...

भीली भाषा में नुक्कड़ नाटक के आयोजन से दी एड्स की जानकारी एड्स दिवस पखवाड़ा के तहत हुआ आयोजन

झाबुआ।एड्स का ज्ञान बचाए जान, डरना नहीं समझना होगा हमें इससे लड़ना होगा। सुन रे भैया सुन री बहना एड्स रोग है खतरनाक बीमारी। उक्त जानकारी विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के तहत जिला चिकित्सालय के काउंसलर डॉक्टर वाजिद कुरैशी और जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस टीआई झाबुआ के संस्थापक फादर पी थॉमस के मार्गदर्शन में पारा तथा खरडू बड़ी बस स्टेशन पर हुए नुक्कड़ नाटक में दी गई। आदिवासी नुक्कड़ नाटक दल भामल के प्रमुख गंगाप्रसाद डामर तथा उनकी टीम के सदस्यों ने नाटक के माध्यम से क्षेत्रीय भाषा में लोगों को एचआईवी और एड्स के जानकारी देते हुए इसके दुष्ट परिवार परिणाम से अवगत करवाया।

परियोजना प्रबंधक ज्योति चौहान ने टीबी के लक्षण बताते हुए महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी के बारे में बताते हुए उनसे बचाव के तरीके बताएं। संस्था के भावेश सोलंकी ने उपस्थितजनों से बीमार होने पर अस्पताल पहुंचाने और जांच करवाने तथा दवाई गोली समय पर लेने की समझाइए दी। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक दल के चैनसिंह भूरिया, अशोक सिंगाड, बालू भाबर, गौतम भाबर, जमुना सिंगाड़, कालू खड़िया पूजा चारेल, बद्री डोडियार आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!