सरदारपुर:- पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर लगातार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है इसी क्रम में थाना प्रभारी अमझेरा संजय सिंह बैस, थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना एवं उनकी टीम द्वारा विभिन्न मामलों में फरार ईनामी आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

थाना अमझेरा के अपराध क्रमांक- 220/2022
धारा- 383, 384, 386, 420, 506 भादवि के आरोपी सोनू पिता सुनील उर्फ नज्जू बामनिया जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम होला तलाई थाना सरदारपुर ईनाम 5000 को गिरफ्तार किया गया।
थाना- अमझेरा के अपराध क्रमांक- 230/2022
धारा- 366,376, 376(2-n), 506 भादवि, 3/4 पाक्सो एक्ट के आरोपी- गोकुल पिता मांगीलाल निवासी बोरखेडी़
ईनाम- 5000/ को गिरफ्तार किया गया।
सरदारपुर थाना के अपराध क्रमांक- 122/2022 धारा- 363, 376, 506 भादवि एवं 3/4 पाक्सो एक्ट के आरोपी- अनिल पिता हरिराम निवासी इमलीपुरा ईनाम- 3000 को गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी अमझेरा संजय सिंह बैस एवं थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना के नेतृत्व में उप निरीक्षक जूली अमलियार, उप निरीक्षक राजशेखर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक रानी राठौर एवं प्रधान आरक्षक संदीप बिलवाल की सराहनीय भूमिका रही।