Homeझाबुआखवासाराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जघन्य हत्या...

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जघन्य हत्या के विरोध में आज 11 बजै तक खवासा बंद रखा गया। दो मिनिट का मोन रख दी श्रद्धांजलि, सर्व समाज ने मिलकर राज्यपाल के नाम चौकी प्रभारी को दिया ज्ञापन।

अक्षय चौहान, खवासा 

खवासा। जयपुर में हुई राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जघन्य हत्या के विरोध में आज दोपहर 11 बजै तक खवासा बंद रखा गया। जिसमें सोशल मीडिया पर जीवन सिंह शेरपुर ने बंद का आह्वान रात होते होते निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद भी खवासा सकल व्यापारी संघ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पूर्ण रूप से स्वेच्छा से बंद रखा। जिसमें करणी सेना के साथ सर्व समाज मिलकर खवासा नगर के बस स्टेंड पर सुखदेव सिंह गोगामेडी की तस्वीर रख 2 मिनिट का मोन रख श्रद्धांजलि दी। जिसमे करनी सैनिक विजेंद्र सिँह राठौऱ एवं कमल सिंह चावड़ा ने बताया की सुखदेव सिँह गोगामेड़ी हर समाज को साथ लेकर चलते थे सभी के सुख दुख मे हमेशा वो तत्पर खडे रहते थे। उनके हत्या करने वाले युवकों का सीधे एनकाउंटर किया जाना चाहिए तो उन्हें सच्ची श्रधांजलि मिलेगी।एवं सर्व समाज के साथ मिलकर पुलिस चौकी प्रभारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम करणी सेना खवासा एवं भामल करनी सैनिक द्वारा ज्ञापन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!