Homeझाबुआरायपुरियासूखे पड़े हैं नहर, किसान परेशान किसानों का कहना है कि हमारी...

सूखे पड़े हैं नहर, किसान परेशान किसानों का कहना है कि हमारी अभी तक कोई सुनने वाला नहीं है अधिकारी को बोलते हैं तो खाना खानी कर रहे हैं

परिवेश पटेल रायपुरिया
रबी की फसल की सिचाई के लिए किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। नहर, माइनर सूखे पड़े हैं। खेतों में गेहूं कि फसल सूख रही है। किसान परेशान हैं। किसानों ने सिचाई विभाग से नहर में पानी छुड़वाने की मांग की है। वैसे तो इन दिनों हमेशा ही नहर, में पानी रहता था। इसके चलते रबी की फसल के लिए किसानों को नहर से पानी मिल जाता था, लेकिन इस बार नहर, माइनर सूखे पड़े हैं। सिचाई विभाग द्वारा नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। खेतों में खड़ी गेहूं कि फसल को सिचाई के लिए पानी की जरूरत है। किसान निजी साधनों से महंगी सिचाई कर रहा है। कम रकबा वाले किसान के लिए यह पानी बहुत महंगा पड़ता है। नहर में पानी न आने से किसानों के सामने सिचाई की समस्या है। वह परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसल सूख रही है। किसानों ने सिचाई विभाग से नहर में पानी छुड़वाकर सिचाई की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। नहर,मानरसूखे पड़े हैं। जौ, गेहूं माइनर पिछेती मटर की सिचाई के लिए पानी की जरूरत है। नहर में पानी छोड़ा जाना चाहिए। सिचाई विभाग से मांग भी की गई है। पहले अधिकारी बोल रहे थे कि 20 तारीख को पानी छोड़ देंगे अब बोल रहे हैं कि 25 नवंबर तक छोड़गे नहर में पानी छोड़ा जाए। जिससे जामली,रायपुरिया,मातापाड़ा,सवरपाड़ा, रूपगढ़ कोदली उनई पानी पहुंचे और किसानों की सिचाई की समस्या का हल हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!