थांदला – दीपावली पर पटाखे की दुकानें लगाने वाले दुकानदारों को थांदला अनिविधागीय अधिकारी थांदला ने पुलिस अमले के साथ पहुंच नियम अनुसार पटाखा दुकानों पर लगे टेंट(कपड़े के) को हटाने के निर्देश दिए है। अनुविभागिय अधिकारी तरुण जैन ने फटाका दुकानदारों को चेतावनी दी है पटाखा दुकान पर से टेंट हटाकर पतरे लगाए जाए । 2 /3 घंटे में टेंट नहीं हटाए जाते तो दुकान का लाइसेंस रद्द कर पटाखे जप्त कर लिए जाएंगे।
अनुविधागीय अधिकारी द्वारा टेंट हटाने के आदेश के बाद से ही पटाखा दुकानदारों में खल बली मच गई है हर दुकानदार अपनी दुकान से टेंट जाता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही कहीं दुकानदारों का कहना है कि वह हर साल दुकान लगाते हैं लेकिन इस बार ही दुकान से टेंट हटाने के निर्देश दिए हैं अब अचानक से त्योहार बिल्कुल नजदीक होने की वजह से टेंट हटाने में काफी परेशानी आ रही है प्रशासन को पहले ही हमें बता देना था तो हम दुकान नहीं लगते ।