—————————————
संवाददाता-@-सुनील खोड़े
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ प्रत्याशियों के खिलाफ मीडिया में कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखने के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मीडिया प्रभारियों को तैनात किया गया है, जो संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच कर कांग्रेस के पक्ष में अपनी बात मीडिया के समक्ष रखेंगे। इसी कड़ी में जबलपुर जिले की पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी एवं सांसद राकेश सिंह के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे श्री तरुण भानोट के पक्ष में मीडिया के समक्ष पार्टी का मजबूती से पक्ष रखने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रवीण धौलपुरे को जबलपुर पश्चिम विधानसभा का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।