बरझर संवाददाता
जैसे जैसे चुनावी दौर चालू हुवा वैसे वैसे जोबट क्षेत्र के हर ग्रामों में चुनावी माहौल बनने लगा है जिसके तहद आज ग्राम बरझर में भारतीय जनता पार्टी के युवा उम्मीदवार विशाल रावत ने ग्राम बरझर में जन संपर्क और भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया ।
सबसे पहले पूरी भारतीय जनता पार्टी की टीम नेताओ और कार्यक्रताओं सहित बरझर भाभरा महेंद्रा तिहारे पर एकत्रित हुवे और ढोल ताशे के साथ जन जन से जनसंपर्क किया जिसमे नगर में मुख्य मार्गो से विशाल रावत और सांसद गुमान सिंह डामोर ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट विशाल रावत को देने का निवेदन किया इस रेली में बाइक रेली का भी आयोजन किया जिसमे सभी वाहनों पर भारतीय जनता पार्टी के झंडा लगा हुवा था ।
और मीडिया के सवालों पर भी विशाल रावत और सांसद महोदय ने जवाब दिया ।इस रेली में इंदरसिंह डावर जनपद अध्यक्ष भाभरा इंदरसिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र डावर पूर्व विधायक प्रतिनिधि अभिजीत मोंटी डावर ,भूपेंद्र चौहान ,नरेंद्र परमार पार्षद ,रायसिंह परमार ,आदि नेताओ सहित सेकडो कार्यक्रता मौजूद रहे ।