संवाददाता@-सुनील खोड़े
———————————–
पेटलावद । भारत आदिवासी पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी इंजीनियर बालू सिंह गामड़ द्वारा आज पेटलावद विधानसभा क्षेत्र 195 हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस दौरान प्रत्याशी श्री गामड़ के साथ सैकड़ो समर्थक नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे, खासकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।
इंजीनियर बालूसिंह गामड़ ने बताया कि हम स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरे हैं और निश्चित ही क्षेत्र की जनता हमें आशीर्वाद देगी।