अलीराजपुर – संवाददाता
——————————-
पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू है और नामांकन प्रक्रिया चालू है लेकिन अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा के कालिका माता मंदिर धर्मशाला में बिना अनुमति हुई राजनेतिक पार्टियों और सामाजिक संगठन के नेताओ के बीच चुनाव को लेकर सभा जिसमे सेकडो लोग सामिल हुवे और इसकी अनुमति इन नेताओ ने नही ली जिसमे भाजपा वन मंडल अध्यक्ष केबिनेट मंत्री माधोसिंह डावर और भील सेना सुप्रीमो शंकर बामनिया और भाभरा जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर और कई भाजपा नेता सरपंच कार्यक्रता और कई पाधधिकारी और भील सेना के कार्यक्रता थे जिन्होंने खुल्ले आम आचार संहिता का उलंघन किया इस सभी के खिलाफ निर्वाचन अधिकारी को धारा 188 के तहद रिपोर्ट दर्ज की जाना चाहिए ।
*वॉइस ऑफ झाबुआ* के संवाददाता ने जब रिटर्निंग अधिकारी वीरेन्द्र सिंह से दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि आधिकारिक अनुमति ली गई है या नहीं दस्तावेज देख कर बता पाऊंगा कहकर उन्होंने भी अपने कर्तव्य से पल्ला झाड़ लिया