वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार सारंगी ।
नवरात्रि पर्व मैं मां के भक्त मां की आराधना में लीन हे नगर में बस स्टैंड माताजी मंदिर, भैरव नाथ मंदिर, गायत्री माता जी मंदिर पर गरबो का आयोजन हो रहा है इस दौरान मां शक्ति की भक्ति में पूरा नगर डूबा हुआ है शक्ति की आराधना का महा पर्व शुरू होने के बाद से ही हर जगह व हर रोज काफी उत्साह देखा जा रहा है गरबा महोत्सव को लेकर नगर में जहां भक्ति और उल्लास का माहौल है वहीं गरबा खेलने वाले में बढ़ चढ़ कर अपनी अलग-अलग शानदार प्रस्तुति दे रहे हैं गायत्री माता जी मंदिर पर बरसो पुरानी परंपरा के अनुसार पुरुष भक्तों द्वारा छड़ी पर दीपक जलाकर संगीतमय गरबी गाते हुए पुरुष वर्ग गरबा खेल रहे है
भैरवनाथ बस स्टैंड बालिकाओं द्वारा शानदार गरबों की प्रस्तुति दी जा रही है , वहीं बस स्टैंड माताजी मंदिर पर भी बच्चों महिलाओं द्वारा रास गरबा खेला जा रहा है यहां पर मां के भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ आ रही है महा आरती के बाद मां के भक्तों को सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से प्रतिदिन फरियाली प्रसादी का वितरण किया जा रहा है नवमी पर नवदुर्गा मां की विशेष पूजन पाठ के साथ हवन कीया जाता है नौ दिनों में मां नवदुर्गा की विशेष पूजन की जाती है नवमी तिथि खास मानी जाती है नवरात्रि के नवें दिन महा नवमी पर पूर्णाहुति दी जाती है।