संवाददाता @-सुनील खोड़े
————————————-
पेटलावद। विधानसभा में चुनाव में जोड़ तोड़ का दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जयस, आम आदमी पार्टी, और अन्य निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए जी जान झोक रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी को छोड़ बाकी सभी पार्टी के नेता अपनी अपनी पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। परंतु यहां पर निर्मला दीदी के लिए काफी कुछ अंदर ही अंदर षड्यंत्र चल रहे हैं। संभवत: हो सकता है निर्मला दीदी के सामने भी बगावत हो सकती हैं। इसकी मंत्रणा चल रही है और जल्द ही निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल हो सकता है आखिरकार क्यों अलग-अलग बैठके हो रही है जिसकी खबर ना तो पार्टी को हैं और ना ही निर्मला दीदी को तो फिर यह बैठके और मंत्रणा किस बात की हो रही है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की दाल में कुछ काला है। या फिर दाल ही काली बनने वाली हैं। ओर काली दाल को पकाने का काम कोन कर रहा है। भीतर घात को रोकना होगा अन्यथा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और निर्मला दीदी को खासा नुकसान हो सकता है। भले ही खुलकर पेटलावद में दीदी का विरोध नहीं किया हो परन्तु अंदर ही अंदर निर्मला दीदी को डैमेज़ करने का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है।