वॉइस ऑफ झाबुआ प्रदेश में जब से आचार संहिता लागू हुई है तब से लेकर आज दिनांक तक आम आदमी पार्टी अलीराजपुर जिले की दोनो विधानसभा की टिकिट के लिए लगातार चार माह से अधिक समय से अलीराजपुर जिले में अपने खुफिया सर्वे टीम को एक्टिव कर चुकी है जिन्होंने क्षेत्र की जनता से रूबरू होकर जनता के बीच के लोगो को जिनमे पार्टी के पाधधिकारियो और कार्यकर्ताओ की कुंडलियां उनके काम के अनुसार और क्षेत्रवार वोट के आधार पर खंगाली है जिसके आधार पर अलीराजपुर जिले में अलीराजपुर 191 से संभावित उम्मीदवार हिरला चौहान , सुनील तोमर ,राडिया पडियार, नवलसिंह गड़ात और रिंकेश पटेल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है जिसमे से हिरला चौहान और राडिया पडियार को लोगो ने सबसे ज्यादा सर्वे में पसंदीदा उम्मीदवार बताया है जबकि जोबट 192 से दिलीप सिंह भूरिया और रवि किराड़े में से जोबट विधानसभा सीट से दिलीप सिंह भूरिया सर्वे में सबसे पहले नंबर पर चल रहे है ।चार साल पहले आम आदमी पार्टी की दोबारा से अलीराजपुर जिले में नीव रख प्रदेश में जिले को तीसरे नंबर पर पहचाकर और उप चुनाव में चुनाव में दिग्गज भाजपा और कांग्रेस और अन्य राजनेतिक नेताओ और उम्मीदवारों के बीच बिना डरे निडर चुनाव लडे और जिले भर में पंचायत, जिला पंचायत ,नगर परिषद और ग्राम पंचायत ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव में जिताए और पार्टी को भाजपा कांग्रेस के बाद तीसरे विकल्प के रूप में स्थापित कर दिया और आज विधानसभा के लिए अलीराजपुर में जोबट और अलीराजपुर दोनो उम्मीदवार तय होते ही चुनाव के लिए पार्टी तैयार है ।