जिसमें जिले के समस्त समाज जनों ने आपसी भाईचारा प्रेम विश्वास के साथ रक्तदान कार्यक्रम हेतु अपने स्वजनों के माध्यम से रक्तदान करके समाज में यह प्रेरणा दी की एक व्यक्ति का जीवन अमूल्य है एवं हमारे माध्यम से यदि हम किसी का जीवन को बचा पाते हैं

तो उससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं हो सकता, इसी क्रम में हमारे रक्तदाता प्रकाश डामोर,दीपेश कटारा ,विवेक मैड़ा, जीवन गणावा ,आशीष सिंगार, वीरेंद्र मोरी, दीपक डामोर, आशीष निनामा ,विशाल सिंगाडि़या, आरती रावत, ज्योति भूरिया, अंकित डामोर ,रिंपल भूरिया, आदित्य डामोर, मारकुश डामोर ,स्नेहिल डामोर, कीर्तन निनामा ,अनिला बिलवाल, जॉन सिंगार ,क्रिस्टीना निनामा, विलियम निनामा ,विकास बिलवाल ,राकेश राणा ने प्रयास करके समाज को एक सकारात्मक दिशा दी जिससे कि आने वाले समय में और बेहतर तरीके से अधिक से अधिक रक्तदान कर सकें ।उक्त कार्य के सफल संचालन हेतु होली फैमिली झाबुआ के प्रत्येक सदस्य एवं मिशन के संचालक फादर प्रताप बारिया जी एवं समाज जनों की सक्रिय योगदान हेतु आभार व्यक्त किया गया।
