

परिवेश पटेल रायपुरिया
ग्राम जामली के बीचो-बीच राम मंदिर पर अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया, चोर मेंन गेट तोड़ अंदर घुसे लेकिन भगवान का दरवाजा नहीं तोड़ पाए नहीं तो यहां बड़ी चोरी सामने आ सकते थी। लेकिन बाहर दान पत्र में रखें नगदी जरूर चुराने में कामयाब हो गए हैं, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में सभी चोर दिखाई दे रहे हैं, साथ ही चोर तूफान गाड़ी से आए हुए दिखाई दे रहे हैं, क्षेत्र में यह चोरी की तीसरी बड़ी घटना बताई जा रही है