Homeधाररिंगनोदसोयाबीन कटाई के लिए मजदूर की कटाई की कीमत ₹700 प्रति मजदुर...

सोयाबीन कटाई के लिए मजदूर की कटाई की कीमत ₹700 प्रति मजदुर चल रही है जान जोखिम उठाकर मजदूर लोग तूफान गाड़ी पर आगे पीछे लटक कर आ रहे हैं कभी बड़े हादसा को निमंत्रण दे रहे हैं

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) इन दिनों नगर रिगनोद में मजदूरों का महा मेला लग रहा है जिसमें प्रति मजदूरों की मेहनताना 700 मजदुर चल रहा है यह मजदूर बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र पर सोयाबीन कटाई का कार्य करते हैं यह लगभग 3:00 आसपास नगर रिगनोद में आ जाते हैं और 7:00 बजे मंडी चलती है जिसमें मजदूर मजदूर को आसपास क्षेत्र के किसान लोग यहां पर मजदूरों लेने आते हैं हजारों की संख्या में निमाड़ क्षेत्र के मजदूर यहां पर मजदूरी के लिए आते हैं इसमें अधिकांश अधिकांश युवा वर्ग युवक युक्तियां सोयाबीन कटाई के लिए आते हैं उनसे पूछा गया कि आप पढ़ाई के साथ यह सोयाबीन कटाई भी क्यों करते हैं तो उन्होंने बताया कि की पढ़ाई में अपना खर्च निर्वाह करने के लिए यह आठ पांच चार पांच दिन मजदूरी करते हैं जिससे अच्छा पैसा इकट्ठा हो जाता है

जिससे वह अपनी पढ़ाई में पढ़ाई करी में खर्च करते हैं यह निमाड़ क्षेत्र से आए मजदूर घर से लगभग 1:30 के आसपास घर से निकल जाते हैं जो अपना घर का कामकाज निवृत होकर होकर घर से खाने पीने की चीज भी लेकर आते हैं और सुबह 3:00 बजे के आसपास नगर रिंगनोद पशु चिकित्सालय रोड पर बड़ी संख्या में मजदूर लोग इकट्ठे होते हैं जहां पर आसपास के क्षेत्र किस लोग इन्हें ले जाने के लिए बोली लगती है और फिर मजदूर को ले जाते हैं मजदूर कटाई कार्य लगभग 4 से 5 दिन और चलेगा जिसमें बड़ी संख्या में निमाड़ क्षेत्र से मजदूर नगर के आसपास क्षेत्र में कटाई का कार्य संपन्न करते हैं

मजदूर बड़ी संख्या में तूफान गाड़ी या लोडिंग पिकअप पर बड़ी संख्या में मजदूर बैठकर आते हैं और अपनी जान जोखिम में डालते हुए मजदूर का कार्य करते हैं इन्हें अपनी जान की परवाना न करते हुए देखा और अवर लोडिंग वाहनों पर ऊपर नीचे बैठकर आते हैं जिसके कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है निमाड़ क्षेत्र से लेकर मालवा क्षेत्र तक आते हैं जहां पर आलाधिकारी मौन बैठे हैं और बेवकूफ रोड़ पर ओवर लोडिंग वाहन चल रहे हैं जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है जिम्मेदार आला अधिकारी इस ओर अपना ध्यान आकर्षित करना होगा नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है जिम्मेदार आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं नजर अंदाज कर रहे हैं जिसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!