बालुसिंह बारिया सरदारपुर।दसाई को तहसील बनाने की मांग लगातार जोर पकडती जा रही है वही इसके लिये प्रतिदिन कुछ-कुछ आंदोलन लगातार चल रहे हैं । दसाई बंद के साथ-साथ जिलाधीश और मुख्यमंत्री को ज्ञापन के साथ शनिवार को दसाई के प्रसिद्व इच्छापूर्ण हनुमान मन्दिर गंगाजलिया पर शहीद चन्द्रशेखर आजाद विकास समिति के तत्वावधान में जलसत्याग्रह किया गया । लगभग 2 घण्टे तक चले इस जलसत्याग्रह में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार पंकज यादव को दिया गया जिसका वाचन मुकेश केवलजी ने किया जिसमें बताया कि सरदारपुर तहसील का सबसे बडा गांव दसाई है मगर आज तक तहसील नही बनना दसाई के लिये दुःखत का विषय हैं । जबकि दसाई के आसपास काफी गांव लगते है जो स्वास्थ्य, षिक्षा और व्यवसाई के साथ अन्य कार्य के लिये दसाई पर निर्भर हैं ऐसे में दसाई को तहसील बनाना अतिआवष्यक हैं । जलसत्याग्रह में युवावर्ग में काफी उत्साह दिखाई दिया वही हर किसी की एक मांग थी कि तहसील हो तो दसाई इस अवसर पर नरेन्द्र पंवार, पूर्व उपसरपंच नारायण मुकाति, रवि वालासिवावाला, कंवरलाल हिरातेजा , दषरथ सामभोजेड, गोकुल मेघाजी, ,विष्णु पाटील ,प्रवीण मण्डलेचा, सन्तोष चैधरी, जनपद प्रतिनिधि बालमुकुन्द्र वालासिवावाला, सुभाष मंडलेचा, रवि पाटीदार केलाश भग्गापिथा, मुकेश पाटीदार, दिलीप रघुवंषी, अमृतलाल पाटीदार ,शांतिलाल पाटीदार,रामकरण पटेल,भरतलाल पाटीदार, राधेश्याम बोरसी,सहित बडी संख्या में नगरवासी उपस्थित थें । समिति के नरेन्द्र पंवार ने बताया कि जलसत्याग्रह के बाद भी दसाई तहसील नही बनती तो जल्द ही एक प्रतिनिधि मण्डल भोपाल मुख्यमंत्री से जाकर मिलेगा वही क्रमिक हडताल के बाद भूख हडताल भी की जावेगी आंदोलन के दौरान दसई पुलिस चौकी प्रभारी राजू मकवाना अपने दलबल के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने में मुस्तेद नजर आए।