पेटलावद। भक्तिमय माहौल में दस दिन भगवान की भक्ति के साथ साथ समाज व नियमों का पालन करने का संदेश दे कर लायंस क्लब आफ पेटलावद ग्रेटर ने दस दिवसीय गणेशोत्सव को विशेष उत्साह के साथ मनाया।श्रद्वांजली चौक पर स्थित गणेश मंदिर पर क्लब के सदस्यों ने भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। लायंस क्लब आफ पेटलावद ग्रेटर ने इस बार दस दिवसीय गणेशोत्सव में अभिनव पहल करते हुए प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती,पूजा और अर्चना के साथ साथ समाज को संदेश देने वाले एक कोटेशन का अतिथियों का द्वारा विमोचन करवाया और उन संदेशों को गणेश पांडाल में ही लगा कर आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया अतिथियों ने किया विमोचन लायंस क्लब ग्रेटर ने प्रतिदिन आरती के लिए विशेष अतिथियों को बुलाया जिन्होंने अपने सामाजिक क्षेत्र,राजनितिक क्षेत्र या अन्य किसी सेवा क्षेत्र में अपना योगदान दिया उन संगठनो या व्यक्तियों के द्वारा आरती करवाई गई और संदेश का विमोचन करवाया गया। जिसमें पूर्व राज्य मंत्री निर्मला भूरिया, विधायक वालसिंह मैडा, पत्रकारों, अभिभाषकों,डाक्टरों,महिला लायंस,नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदगण,हिंदू जागरण मंच,नया बस स्टेंड रहवासी सहित लायंस ग्रेटर के सदस्यों ने आरती की और पत्रक विमोचन का लाभ लिया। यह दिये संदेश लायंस क्लब ग्रेटर के द्वारा दिये गये संदेश केवल विमोचन के लिए न हो कर उन पर लायंस क्लब के द्वारा कार्य भी किया जाता है। हर संदेश पर वर्ष में गतिविधियां क्लब के द्वारा आयोजीत की जाती है। बेटी बचाओ-बेटी पढाओं,सौधी सुगंध मिठी सी भाषा हिंदी हमारी भाषा, बाल विवाह अपराध है,सांसे हो रही कम आओ पेड लगाए, संस्कृति बचाओ देश बचाओ, स्वच्छ सुंदर पेटलावद, प्लास्टीक को कहे ना, सशक्त नारी से बनेगा- सशक्त समाज, बाल विवाह अपराध, यातायात के नियमों का करे पालन, नेत्रदान महादान है।जैसे संदेशों का प्रति दिन विमोचन किया गया। जन जागरण का संदेश लायंस क्लब आफ पेटलावद ग्रेटर के अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने बताया कि हमारे द्वारा समाज में जागरूकता लाने के उद्ेश्य से भगवान की पूजा अर्चना के साथ संदेश देने का कार्य भी किया गया। जिसका प्रतिदिन पधारे अतिथियों के द्वारा उत्साहवर्धन और प्रशंसा की गई। समाज में जागरूकता का संदेश दिया। आयोजन के मौके पर विशेष रूप से डॉ.एसके महाजन, अभिभाषक विनोद पुरोहित, सुरेश मुथा,हेमंत भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह राठौर, मन्नालाल हामड, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी,जिला पंचायत सददस्य विक्रम मेडा वार्ड क्र.01 पार्षद मुकेश परमार, वार्ड क्रमांक 08 पार्षद श्रीमती ममता गुजराती सहित गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।