अलीराजपुर ÷ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश भर मे भाजपा के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाल कर प्रदेश मे सत्ता पर बैठना चाहती है तो दूसरी ओर सत्ता पर बैठने से पहले ही कांग्रेस के नेता अपनी रैली मे भाजपा के झंडे लेकर डीजे की धुन पर लोगो को नचवा रहे है जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ये विडीयो बीते दिनो अलीराजपुर जिले की जोबट विधान सभा मे कांग्रेस महासचिव सुरपाल अजनार के द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली का है जिसमे एक टोली मे शख्स भाजपा के झंडे को लेकर नाच रहा है आपको यहा बता दे की कांग्रेस की जन आक्रोश रैली मे राष्टीय नेता संजय दत्त पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया गधवानी के कांग्रेस विधायक उमग सिंधार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया आलीराजपुर जिले के प्रभारी प्रभू राठौर आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल सहित अन्य कांग्रेस नेता देर रात को जन आक्रोश रैली लेकर पहूचे थे उसके पहले कांग्रेस के जिला महासचिव सुरपाल अजनार ने दिन मे ही बिना रथ के ही खूली जीप मे अपने समर्थको के साथ बारात लेकर निकल लिये थे ये विडीयो उस समय का बताया जा रहा है इस पूरे मामले मे प्रदेश कांग्रेस ओर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी क्या कार्यवाही करते है ये देखने वाली बात है ऐसे मे अगर कांग्रेस के ही व्यक्ति जिले मे उच्च पद पर बैठे हो ओर वो इस प्रकार का कृत्य करे तो दूसरे कार्यकर्ता पर कैसे भरोसा करे पार्टी।