मनीष अरोडा अलीराजपुर। आगामी विधनसभा चुनाव को दृष्टीगत रखते हुए पुलिस महानिदेशक महोदय म0प्र0 भोपाल श्री सुधीर कुमार सक्सेना एवं पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर रेंज (ग्रामीण) श्री राकेश कुमार गुप्ता के निर्देशन पर अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के द्वारा थाना नानपुर क्षैत्र से एक बहुत बडे अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने प्रेसवार्ता मे बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समस्त जिले के पुलिस अधीक्षको को जिलो में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, अवैध शस्त्र, अवैध शराब व मादक पदार्थो कि धरपकड कर शांती व्यवस्था कायम करने हेतु निर्देशित किया गया था, उक्त निर्देशों के परिपालन मे अलीराजपुर पुलिस के द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की जा रही थी, इसी कडी मे थाना नानपुर पुलिस को दिनांक 28.09.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग बोलेरो वाहन में अवैध हथियार कि तस्करी कर, किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सखाराम सेंगर व एस.डी.ओ.पी. जोबट श्री निरज नामदेव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नानपुर उप निरीक्षक नेपालसिह चौहान के अधीनस्थ एक टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये अनुसार ग्राम फाटा के.बी. रोड पर नाकाबंदी की कार्यवाही गई, नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन पुलिस को आते दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चैक किया गया, जिसमें तीन व्यक्तियो को चैक करते उनके कब्जे से एक पिस्टल 5 जिन्दा कारतुस, 12 बोर के देशी 24 कट्टे, कुल 25 नग किमती 1,31,000/- रुपये, एक रेलमी कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल, ईन्टेल कम्पनी का की पेड मोबाईल, ओपो कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल व ओपो कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल किमती 11000/- रुपये अवैध हथियारों के परिवहन मे प्रयुक्त बोलेरो वाहन किमती 800000/- रुपये का माल जप्त कर, उक्त तीनो आरोपीयो को घटनास्थल से गिरफ्तार कर, इनके विरूद्ध थाना नानपुर पर अपराध क्रमांक 344/2023 धारा 25(ए), 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि अलीराजपुर पुलिस के द्वारा वर्ष 2023 मे अवैध शस्त्र के विरूद्ध अबतक की सबसे बडी कार्यवाही की है। उपरोक्त सराहनिय कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक ने नानपुर पुलिस टीम को पुरस्कृत किये जानें की घोषणा की है। उपरोक्त सराहनिय कार्यवाही मे थाना प्रभारी नानपुर श्री नेपालसिह चौहान, उनि मायाराम मावी, सउनि बाबुलाल गेहलोत, सउनि. मंजितसिह, सउनि दिनेश अवास्या, सउनि नरसिह सेंचा, प्रआर. 154 संजय, आर.197 धनसिह, आर.131 राकेश, आर.412 छन्नु, आर.452 विनोद व चालक आर. 560 रघुवन, आर. 238 गणपत , आर. 50 मिथून का सराहनीय योगदान रहा है।