Homeधारसरदारपुरशहीद भगतसिंह की जयंती पर विधायक ग्रेवाल ने सरदारपुर मे प्रतिमा का...

शहीद भगतसिंह की जयंती पर विधायक ग्रेवाल ने सरदारपुर मे प्रतिमा का किया भूमिपुजन सरदारपुर मे सर्किट हाउस के पास शीघ्र स्थापित होगी प्रतिमा

नगर परिषद् सरदारपुर द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल के निर्देश पर वीर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा सर्किट हाउस के पास स्थित भूमि पर लगाया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए गुरूवार को भगतसिंह की जयंती पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधीयो के साथ भुमिपूजन किया। विधायक ग्रेवाल ने कहा कि पूर्व मे बोदली, उण्डेली, खरेली, पडुनीकला, संदला, नन्दलई, बोदला, खुंटपला, अकोलिया, जौलाना, पडुनीखुर्द के ग्रामीणजनो द्वारा ज्ञापन सौंपकर सरदारपुर नगर मे भगतसिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की गई थी जिसे पुरा करते हुए आज भगतसिंह की जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थल पर भुमिपुजन किया गया है प्रतिमा लगाने हेतु टैण्डर प्रक्रिया भी हो चुकी है ओर शीघ्र ही प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर विधायक ग्रेवाल सहित उपस्थित जनो द्वारा वीर भगतसिंह के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान नगर परिषद् अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, विधायक प्रतिनिधी संजय जायसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव अंसार खान, मण्डलम अध्यक्ष प्रभुलाल जाट, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, पार्षद शांताबाई ताहाड, भावना भैरवे, अमरसिंह सोनेर, पार्षद प्रतिनिधी धर्मेन्द्र मण्डलोई, परवेज लोदी, पूर्व पार्षद सुनील गुप्ता, युवा नेता बगदीराम सिंगार, जिला महामंत्री चेतन जाट, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मोहित जाट, जगदीश पाटीदार, धनराज कीर, रमेश जाट, दिनेश जाट, प्रदीप जाट, अरविन्द जाट, अंकित जाट, शंकरलाल जाट, विकास जाट, गजेन्द्र जाट, प्रकाश सौलंकी, लखन परमार सहित सीएमओ यशवंत शुक्ला, उपयंत्री कविता जमरे, नवीन पांडे, जितेन्द्र गोखले, अरुण गोखले आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!