जंगली जानवर के हमले से 45 वर्षीय व्यक्ति घायल , ग्रामीणों में दहशत का माहौल
विरेन्द्र वसुनिया
उदयगढ़ संवाददाता
अलिराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना अंतर्गत एक 45 वर्षीय व्यक्ति को जंगली जानवर के द्वारा लहुलुहान कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है । प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसिंह मेड़ा उम्र 45 वर्ष निवासी छोटी जवारी जो अपने खेत मे फसल देख रहा था। जिसे एक अज्ञात जंगली जानवर ने अचानक हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके चींखने-चिल्लाने पर जानवर किसी तरह भागा एवं घटना की जानकारी उसके परिजनों को मिली। परिजनों के द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयगढ़ लाया गया जहां से जिला चिकित्सालय अलिराजपुर रेफर किया गया है