आजादी के बाद भी सरकार सड़के तक ठीक नही बना पाई ।
जिले भर के नेता और प्रशासनिक अधिकारी आज तक इस और जाते ही नही ।
सरपंच अपने निजी खर्च से हर साल मिट्टी डाल कर ग्रामीणों की मदद से करते है सड़क को ठीक ।
दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर जिला ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ,चंद्र शेखर आजाद नगर भाभरा तहसील के ग्राम छोटा भावटा के खराड़िया और उच्वास फलिया और सरपंच फलिया की सड़क का आज तक पक्की सड़क में निर्माण नही हुवा आजादी के 76 वर्ष बाद भी यहां के सभी 150 से ज्यादा परिवार इसी सड़क से आजाद नगर भाभरा मुख्यालय आना जाना करते है इस सड़क में इतने बड़े बड़े गड्डे है की ग्रामीण लोगो को पैदल चलना भी मुश्किल है वाहन तो चलाना जमीन से सूर्य तक जाने जाने जैसा असंभव है इसी रोड से रोजाना कई ग्रामीण बड़ी मुश्किल से आते जाते है इसी सड़क से कई स्कूल के बच्चे और शिक्षक इस ग्राम में आते जाते है। इस सड़क पर सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश के समय में ही आती है ।बारिश में बड़े बड़े गड्डे हो जाने से आने जाने में बड़ी दिक्कत होती है हर साल ग्राम से सरपंच शब्बीर मेड़ा जी अपने निजी खर्च पर ग्रामीणों की मदद से सड़क के गड्डे भरवा देते है जिससे सर्दी और गर्मी में ग्रामीण और अन्य लोगो का आना जाना आसान होता है ।लेकिन कच्ची सड़क होने और बारिश की वजह से फिर गड्डे हो जाते है जिससे हमेशा के लिए फिर परेशानी हो जाती है ।और सरपंच शब्बीर मेड़ा जी की ओर ग्रामीणों की मेहनत बेकार चली जाती है लगभग तीन से चार किलोमीटर लंबी दूरी है इस सड़क की जहा कच्ची सड़क है और इतनी खराब आजादी के बाद भी कोई भी नेता जनप्रतिनिधि और सांसद विधायक और प्रशासनिक अमले द्वारा इसकी सुध नहीं लेना सबकी बड़ी लापरवाही है ।विकाश के बड़े बड़े वादे और अमेरिका से अच्छी सड़क होने का दंभ भरने वाले मुख्यमंत्री जी अपने अमले को एक बार इस इलाके में भेज दीजिए जहा रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर रोजाना छोटा भावटा ग्रामीण रोज निकलते है ।जिला कलेक्टर महोदय एक बार आप भी इस सड़क से इस फलियों में जाइए और इस फलियों के आदिवासी ग्रामीणों से पूछिए की आप लोग केसे आते जाते हो और जल्दी से इस सड़क का निर्माण करवा कर इस फलियों के लोगो को मुख्य धारा से जोड़ दीजिए ।