कांग्रेस की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने बीजेपी का हाथ थामा
दीपक चौहान —–भामल
अ ज जा प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने गमछा और टोपी पहनाकर भाजपा में शामिल किया ग्रामीणों को।
चुनावी बिगुल बजते ही पार्टियों में जोड़-तोड़ शुरू हो जाते हैं वर्तमान में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं जिसके चलते पार्टियों के सदस्य एक पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी ज्वाइन कर लेते हैं परंतु पार्टी के लिए चिंताजनक स्थिति तब बन जाती है जब दर्जनों में लोग पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं कुछ ऐसा ही वाक्या ग्राम पंचायत भामल के अंतर्गत आने वाले रूपापाड़ा फलिया में मंगलवार को सामने आया यहां आधे से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा को ज्वाइन किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर द्वारा ग्रामीणों को बीजेपी का गमछा डालकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित किया इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसमें कैलाश नकुम केशव सोलंकी बी जे पी के मंडल महामंत्री कमल चावड़ा भारत खेर देवीसिंह देवदा ओर अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।ग्राम पंचायत भामल का रूपापाड़ा फलिया हमेशा कांग्रेस के समर्थन में रहा परंतु कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली ने उन्हें पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर मजबूर कर दिया जो कि कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है
———————————–
रोड नहीं तो वोट नहीं के तर्ज पर अपनाया बीजेपी को।
ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग हमेशा कांग्रेस पार्टी का समर्थन करते आए इसके बावजूद भी हमारे फलिये का विकास आज तक नहीं हो पाया ग्रामीणों ने दो बार विधायक को रोड के निर्माण के लिए आवेदन दिया पर आज तक उनकी सुनवाई नहीं हो पाई जिसके चलते अंतत ग्रामीणों ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।।