
परिवेश पटेल रायपुरिया
बेकल्दा पंचायत के पीपलीपाड़ा गांव में तालाब में दरार आ गई है ,और उस दरार में से पानी निकल रहा है , और किसी भी वक्त तालाब फूट सकता है, जिस खबर पर संज्ञान लेते हुए तत्काल झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा एवं एसपी अगम जैन तालाब पर पहुंचे हैं , पेटलावद तहसीलदार भी साथ में मौजूद है। पूरी स्थिति को प्रशासनिक टीम द्वारा देखा जा रहा है। तत्काल मौके पर कलेक्टर ने जेसीबी लगाकर साइड में नाला खोदने के लिए आदेश दिए हैं, वहीं आसपास के मोटर ,जनरेटर लगाकर पानी निकाला जाएगा । वहीं कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि तालाब के आसपास भी कोई ना आए , क्योंकि तालाब धीरे-धीरे फूटने की कगार पर जा रहा है।