करड़ावद में भारी बारिश के चलते मकान की दिवारे गिरी , पशुओं को आई चोट ।
एक व्यक्ति हुआ घायल
हेमन्त राठोड़
ग्राम पंचायत करड़ावद के बावड़ी फलिया में दो गायों एक बछड़े पर मकान की दीवार बारिश की वजह से गिर गई , पिछले चालीस घंटे हो रही तेज बारिश अब मुसीबत बनती जा रही है ,मकान की दीवार अब दम तोड़ने लगी हे , ग्रामीण जन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रात्रि में बावड़ी फलिया के निवासी किसान गोपाल सेन के मकान क्षतिग्रस्त हुए एव उन्हें अंदरूनी चोट आई हैं , घर के अन्दर बंधे हुए मवेशियों को भी चोट आई है । ग्रामीण जन की सहायता से तत्काल मवेशियों को बाहर निकाला गया।