रिगनोद:- (योगेश गवरी)
नगर रिंगनोद में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओ ने पुष्पमाला एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही किसानों द्वारा रिंगनोद जलाशय के लिए मांगपत्र सौपा।
ग्रामीणों का कहना है कि नगर में सबसे बड़ी समस्या पेय जल एवं सिचाई जल की है गर्मी में नगर को पेय जल के लिए भटकना पड़ता है गेहू एवं प्याज लहसुन की फसलो के लिए फसलो को सिचाई के लिए पानी पर्याप्त नही मिल पाता है जिसे नगर वासियों को पानी के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर होना पड़ता है ।
किसान नारायण चौधरी के द्वारा बताया कि है विगत कई वर्षों ज्ञापन नेताओं एवं अधिकारियों को सौप दिए हैं फिर भी अभी तक रिंगनोद जलाशय को संज्ञान में नही लाया गया है किसानों की एक मात्र उम्मीद रिंगनोद जलाशय है।यदि जलाशय नही बनेगा तो किसानों को जल संकट की समस्या से झूझना पड़ेगा । ज्योतिराव सिंधिया के स्वागत में मण्डल अध्यक्ष मदन चोयल ,भाजपा अजजा जिला महा मंत्री ज्वाला सोलंकी,मण्डल उपाध्यक्ष राजेश लच्छेटा ,ईश्वर मिस्त्री, आशीष जैन,मुन्नालाल भायल, सुनील मालवी, महेंद्र भंडारी,संजय चोयल सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।