
सुनील खोड़े@VOJ
पेटलावद — फरियादी संदीप उपाध्याय निवासी संजय कालोनी थांदला ने दिनांक 27.08.2023 को थाना पेटलावद आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 26.08.2023 से 27.08.2023 की मध्य रात्रि के समय उत्तम फुड प्रायवेट इंडिया लिमिटेड बामनिया कंपनी में लगे ट्रांसफार्मर किमती 3,00,000/- रूपयें को खोलकर उसमें लगी ताँबे की प्लेटे व तार रात्रि में कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गये है। घटना के बारे में फरियादी संदीप उपाध्याय को कंपनी के चौकीदार ने सूचना दी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 593/2023 धारा 379 भादवि का अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
गत दिनों में थाना पेटलावद, थाना झाबुआ एवं थाना रायपुरिया से अगल अलग स्थानों से कापर की तार व प्लेटे चोरी हुई थी, जिसमे अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन जिला झाबुआ, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन में एवं अनु.अधि.(पुलिस) पेटलावद श्री सौरभ तौमर, उप.पुलिस अधीक्षक श्री राकेश आर्य ( अजाक ) के मार्गदर्शन में घटना की गंभीरता को देखते हुये टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा थाना बदनावर जिला धार के अपराध क्रमांक 602/2023 धारा 399, 402 भादवि एवं 25(2), 25, 27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारशुदा आरोपी लालसिंह पिता भुरसिंह अलावा निवासी कालीदेवी थाना टाण्डा, मेहरु पिता खेलु अलावा निवासी कालीदेवी थाना टाण्डा, भंवरसिंह पिता सुमेर अलावा निवासी कालीदेवी थाना टाण्डा, जाहिद पिता अतिक अहमद निवासी वार्ड नंबर 02 इंदिरा कालोनी पटेल मार्ग राजगढ जिला धार का दिनांक 13.09.2023 को पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर सघन पूछताछ की गई जो कि थाना पेटलावद के अपराध क्रमांक 593/2023 धारा 379 भादवि एवं भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 में बामनिया स्थित उत्तम फुड प्रायवेट इंडिया लिमिटेड कंपनी से दिनांक 26.08.2023 से दिनांक 27.08.2023 की रात्रि में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से ताँबे की प्लेटे व तार अपने साथी हारु के साथ चोरी करना कबूल किया था ।
इसके पूर्व थाना पेटलावद के ग्राम बयडिया में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में से कॉपर की पट्टीया किमती करीबन 10,000/- रूपयें,
थाना झाबुआ में स्टोन क्रेशर प्लांट से केबल किमती करीबन 2,00,000/- रूपयें
एवं थाना रायपुरिया के मातापाडा स्टोन क्रेशर से केबल चोरी किमती करीबन 30,000/- रूपयें
कुल 04 घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया गया। घटना में चोरी किया गया कापर राजगढ के शोयेब को बेचना बताया है, जिसमें आरोपी शोयेब व एक अन्य आरोपी हारु फरार है, थाना पेटलावद के बामनिया क्षैत्र से चोरी किया गया कापर का तार वजन 130 कि.ग्रा. कीमती करीबन 65,000/- रुपये आरोपी जाहिद, मेहरु, लालसिंह, मगरसिंह से जप्त किये गये। इस प्रकार से कुल चार घटनाओ में कुल 5,90,000/- रुपए के चोरी हुए कोपर के तार एवं कोपर की प्लेट की वारदात का खुलासा किया गया तथा आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया है जिनसे प्रकरण में फरार आरोपी हारु एवं शोयेब से बरामदी हेतु पुलिस द्वारा आरोपियों से पुछताछ की जा रही है। प्रकरण में अन्य पुलिस थानों द्वारा रिमाण्ड पर प्राप्त आरोपियों से अन्य अपराध के संबंध में भी सुक्ष्मता एवं गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।
सहरानीय कार्यः- निरीक्षक राजूसिंह बघेल थाना प्रभारी पेटलावद, उप निरीक्षक अशोक बघेल चौकी प्रभारी चौकी बामनिया, उनि रामसिंह चौहान चौकी प्रभारी सारंगी, प्र.आर. 24 शाबीर, आर. 05 प्रीतम, आर. 574 विजय, आर. 645 शिवभानु, आर. 486 शंकर चरपोटा थाना पेटलावद एवं थाना कोतवाली से आर. 30 गमतु किराडे, आर. 62 रतन मोरी, आर. 524 मनोहर भूरिया का विशेष योगदान रहा।