Homeअलीराजपुरभाजपा सरकार के विकाश की पोल खोलती ये तस्वीर  ...

भाजपा सरकार के विकाश की पोल खोलती ये तस्वीर  जनता के लिए सड़क तक नही और सरकार विकास यात्रा निकालकर जनता से मांग रही आशीर्वाद

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर जिले में भाजपा जहा विकाश यात्रा के नाम पर जनता से आशीर्वाद मांग रही है लेकिन अलीराजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों की इतनी भयानक तस्वीर सामने आई है जिसने भाजपा और कांग्रेस के विकाश की पोल खोल कर रख दी दुनिया में भारत देश चांद पर चंद्रयान पहुंचा दिया लेकिन आदिवासियो और आदिवासी क्षेत्रों को हर बार पिछड़ा रखने का उनका प्रथम और अंतिम उद्देश्य आज भी है जिसका जीता जागता उदाहरण ग्रामीण इलाको से आई यह तस्वीर है जिसमे ग्रामीणों द्वारा अपने परिजन को आज भी ग्राम में सड़क नही होने की वजह से झोली बनाकर मुख्य मार्ग तक लेकर जाते हुवे सोसल मीडिया में फोटो खूब वायरल हो रहा है सोसल मीडिया में इस फोटो के ग्राम का नाम नहीं है लेकिन आदिवासी परिधान को देखकर ऐसा लगता है की यह सड़क कठ्ठीवाडा 192 विधानसभा क्षेत्र के किसी गांव का है ।और ग्रामीण अपने बीमार परिजन को जैसे तैसे झोली में डालकर इलाज के लिए ले जाते हुवे है ।जिले में आज भी हर जगह अच्छे अस्पताल नही हर मरीज को गुजरात रेफर किया जाता है ।जिसके कारण लोगो का स्थानीय हॉस्पिटल में आना और जाना भी बंद है ।जिले में आज भाजपा की विकाश यात्रा आंबुआ आ रही है ।और महाराज श्रीमंत सिंधिया के साथ कई मंत्री और विधायक आ रहे है जनता में जनता से जन आशीर्वाद मांगने लेकिन इन तस्वीर के बाद सभी नेताओ और जनप्रतिनिधियों को चुल्लू भर पानी में डूब के मर जाना चाहिए कांग्रेस 47 साल से अधिक राज्य और सत्ता में रही और भाजपा 21वर्षो से आज भी सत्ता पर काबिज है और ऐसी दुर्दशा जनता की जिसको देखकर हर किसी की आंखे नम हो जायेगी ।फिर भी नेताओ और जनप्रतिनिधियों को शर्म नही आती ।और फिर भी निकल पड़ते है बेशर्म की तरह नोट खर्च कर वोट मांगने ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!