यह झाबुआ पुलिस हे मनचलों गड़बड़ की तो तुम्हारी खेर नही।
वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की कार्यवाही
तीन आरोपी गिरफ्तार।
वॉइस ऑफ झाबुआ
पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन, एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन व SDOP झाबुआ के मार्गदर्शन में करी गई कार्यवाही
दिनांक 05-09-2023 को सोसियल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तीन लोग बाईक पर सवार होकर आनंदीलालमार्ग, भण्डारी पेट्रोल पंप के पास चलती बाईक से स्कुली छात्राओं को छेड़छाड़ करते दिख रहें हैं प्रथम दृष्टया अपराध कारित करने पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप.क्र – 1133 /2023, धारा-354 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल के आधार पर दो बाल अपचारी और सुनील पिता केटू भूरिया निवासी उमरी को गिरफ्तार किया गया है ।
सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक टी एस डावर, उनि नरेंद्र राठौर, उनि सुनीता चौहान,आरक्षक आशीष 197 का विशेष योगदान रहा।