Homeझाबुआसारंगीजन अभियान परिषद द्वारा पेसा एक्ट का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जन अभियान परिषद द्वारा पेसा एक्ट का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जन अभियान परिषद द्वारा पेसा एक्ट का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

वॉइस ऑफ झाबुआ 

सारंगी, आज दिनांक 06/09/2023 को ग्राम पंचायत सभाकक्ष सारंगी में मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार प्रदेश के 20 जिलों में 89 विकासखण्ड में **पैसा एक्ट अधिनियम*” के अंतर्गत विकासखण्ड के सभी सेक्टरों में प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसके परिपालक में झाबुआ कलेक्टर सुश्री तन्वी हुडा के निर्देश में म. प्र. जन अभियान परिषद झाबुआ के विकासखंड पेटलावद के सेक्टर सारंगी में एक दिवसीय सेक्टर स्तरीय पेसा एक्ट प्रशिक्षण आयोजित किया गया,

प्रशिक्षण का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।शुभारंभ अवसर पर सरपंच श्रीमती फुंदी बाई मैडा, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश परिहार उपस्थित रहे 

पेसा एक्ट प्रशिक्षण के उद्देश्य, संक्षिप्त पृष्ठभूमि, ग्राम पंचायत और ग्राम सभा में अंतर, ग्राम सभा के गठन का प्रस्ताव बनाने की प्रकिया, ग्राम सभा की बैठक का संचालन, ग्राम सभा के अधिकार, आदि विषयों पर प्रशिक्षण हुआ प्रशिक्षण में ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पंवार जन अभियान परिषद, पंचायत इंस्पेक्टर ज्ञानसिंह चौहान, श्री छगन गामड़, बाबूलाल परमार, प्रवीण यादव, दिनेश परमार, फ्रांसिस डामर आदि उपस्थित रहे, प्रशिक्षण मतदाता जागरूकता के बारे में भी बताया गया, प्रशिक्षण में सेक्टर के 17 पंचायत के पेसा मोबालाइजर, सीएमलसीएलपी के छात्र, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, वालीयंटर, पेसा मोबालाईजर, जन सेवा मित्र आदि को पेसा एक्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, संचालन मेंटर अर्चना सिसोदिया ने किया और आभार नवांकुर संस्था के वकील वसुनिया ने किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!