थांदला नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा ने आज नगर परिषद कार्यालय में 5 हितग्राहियों को आवासीय पट्टा प्रदान किया। आवासीय पट्टा लेने के लिए पहुंचे वार्डवासियों से अध्यक्ष ने बातचीत कर उनका हाल चाल जाना। उन्होनें पट्टा प्राप्त करने के लिए आये सभी हितग्राहियों को बधाई दी व पट्टे के आधार पर मकान निर्माण करने के लिए शुभकामनाएं दि।नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा ने बताया कि अब तक 5 हितग्राहियों को उनके आशियाने का अधिकार प्रदान किया जा चुका है। उन्होनें कहा कि इस तरह से आगे भी जरूरतमंद व पात्र परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण करेगें।
अध्यक्ष ने योजनांतर्गत नगरीय क्षेत्र के 5 परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से सभी परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण किया 5 परिवारों को मिला आवसीय पट्टा अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा सभी परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी वार्डाे के हितग्राहियों का नाम पढ़कर हितग्राहियों को अवगत कराया। उन्होनें सभी पात्र परिवारों को पट्टा प्रदान कर शुभकामनाएं दी तथा हितग्राही का एक साथ सभी के साथ संयुक्त फोटो खिंचवाई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनिल पणदा पार्षद गोलू उपाध्याय पार्षद जीतू राठौर पार्षद जगदीश प्रजापत सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक सहित सामाजिक बंधुजन उपस्थित थे।