बामनिया में शुरू हुआ जम्मू तवी एक्सप्रेस का स्टॉपेज….सांसद ने दिखाई हरी झंडी – सांसद ने निर्मला भूरिया की प्रचंड जीत का किया दावा..
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक वालसिंह मेड़ा ओर कांग्रेस को सांसद ने लिया आड़े हाथों…कहा जहां पैसा बटता है… वहां नजर आते हैं विधायक मेड़ा और कांग्रेसी…
संवाददाता @-सुनील खोड़े
—————————————-
पेटलावद । जनता की मांग और सांसद के अथक प्रयासों के बाद आखिरकार जम्मू-तवी एक्सप्रेस का स्टॉपेज बामनिया में संभव हो पाया है…जिसको सांसद ने आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं जम्मू-तवी की पायलटिंग कर रहे पायलट को साफा पहनकर उसका स्वागत किया। यह क्षेत्र वासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में जम्मू तवी के स्टॉपेज को देखा जा रहा हैं। जिसको लेकर बुधवार को बामनिया रेलवे स्टेशन पर आयोजन रखा गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गुमान सिंह डामोर शामिल हुए जंहा सांसद ने कहा कि जनता की मांग को लेकर मेने रेल मंत्री से मुलाकात की और उन्हें भौगोलिक स्थिति के बारे में बताया तब जाकर उन्होंने मांगों को पूरा किया। में उनका सदैव आभारी हूं, वही कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री निर्मला भूरिया मौजूद रही। जिन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताई है। और सांसद का धन्यवाद ज्ञापित किया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि 2023 में मध्य प्रदेश में कमल का फूल खिलाना है और 2024 में मोदी जी को लाना है…इसके लिए आम जनता का भरपूर सहयोग चाहिए तभी जाकर विकास होगा और विकास अभी नहीं 2024 के बाद देखना शुरू होगा…इसी के साथ सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्मला भूरिया प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कराएगी। यहां तक उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा होगा… वही कार्यक्रम के दौरान सांसद ने बताया की रतलाम में भी 6 ट्रेनों का स्टॉपेज करवाया गया। इसी के साथ सांसद ने क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया है। कि मेघनगर में अमृत भारत योजना के अंतर्गत एक भव्य रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। ओर कोशिश की जा रही है कि बामनिया रेलवे स्टेशन से होकर वंदे भारत रेल भी गुजरे। सांसद गुमान सिंह डामोर लगातार अपने संसदीय क्षेत्र में पुरजोर मेहनत कर रहे हैं और हर एक संभव प्रयास क्षेत्र वासियों के लिए कर रहे हैं… सांसद ने मेमू ट्रेन मैं डब्बे बढाए जाने को लेकर भी खुशी जाहिर की क्योंकि क्षेत्र से व्यापारी वर्ग सहित क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रतिदिन दाहोद तक लोग जाते हैं, परंतु अब उन्हें चार एक्स्ट्रा डिब्बों की सौगात दी गई हैं…..
*सांसद ने एक बार फिर लिया विधायक मेड़ा को आड़े हाथों -* कार्यक्रम के दौरान सांसद गुमान सिंह डामोर ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जहां रेवड़ी बटती है वहां कांग्रेस दौड़ पड़ती है… आज कार्यक्रम में पैसा नहीं बटा ओर जनता के हित मे कार्य हुआ…तो इसलिए विधायक यंहा नहीं पहुंचे अगर यहां पैसा बटता तो विधायक वालसिंह मेड़ा ओर कांग्रेसी यंहा नजर आते… जहां पैसा बटता है वहीं कांग्रेसी नजर आते हैं। यह बयान सांसद ने तब दिया जब मंच पर विधायक वालसिंह मेड़ा हेतु स्थान आरक्षित किया गया था, और वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे.. तो मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सांसद ने विधायक और कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया। सांसद इससे पहले भी विधायक मेड़ा पर पर टिप्पणी करते हुए उन्हें और अशिक्षित और अनपढ़ बता चुके हैं… सांसद के इस बयान से एक बार फिर राजनीति गर्माएगी आएगी..
*कार्यक्रम से विधायक ने बनाई दूरी..* कांग्रेस विधायक वालसिंह मेडा ने बनाई इस पूरे कार्यक्रम से दूरी चारों ओर हो रही चर्चा विधानसभा चुनाव सिर पर है और ऐसी स्थिति में विधायक का प्रशासनिक कार्यक्रम से दूरी बनाना कहां तक सही है क्या विधायक वालसिंह मेडा इस तरह की दूरी बनाकर आम जनता का वोट हासिल कर पाएंगे जबकि यथावत इस कार्यक्रम में विधायक भी आमंत्रित थे और उनकी भी वहां नेम प्लेट और कुर्सी लगाई गई थी परंतु इस पूरे कार्यक्रम में विधायक का विलुप्त होना कहीं ना कहीं चर्चा का विषय बना हुआ है… वैसे तो इस बार विधायक की राह आसान नहीं होगी क्योंकि विधायक को टक्कर देने के लिए अकमाल सिंह मालू इस बार विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए पूरा मन बना चुके हैं और वह इस बार कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और जल्द ही अकमाल सिंह मालू का टिकट हाई कमान फाइनल कर सकती हैं ….
इस अवसर पर डीआरएम रजनीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, महामंत्री कृष्णपाल सिह गंगाखेडी, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह तारखेड़ी, विधानसभा संयोजक हेमंत भट्ट, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला अध्य्क्ष संजय भंडारी, भाजपा मंडल अध्य्क्ष सोनू मांडोत, ग्राम पंचायत बामनिया सरपंच रामकन्या संजय मखोड आदि मौजूद रहे।