बाबा मनकामेश्वर प्रजा का हाल जाने के लिए नगर भ्रमण करेंगे
रिंगनोद:- (योगेश गवरी)
नगर में श्रावण मास के अन्तिम सोमवार को मनकामेश्वर युवा मंच के द्वारा बाबा मनकामेश्वर की शाही सवारी मंदिर परिसर से शुरू होगी जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए निकलेगी शाही सवारी के आगे बालिका और महिलाएं सिर पर कलश धारण कर आगे चलेगी बाबा मनकामेश्वर को पालकी में आकर्षक श्रृंगार के साथ विराजमान होंगे दोनों साइड आकर ब्लूट धारी तिरंगा लेकर बाबा के सम्मान में देते हुए निकलेंगे तिरंगा एवं केशरीया फूलों की वर्षा के साथ नगर आगमन होगा नगर के प्रमुख मार्गों पर सभी सामाजिक संस्था द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत और अभिनंदन करेंगे प्रमुख चौराह पर सामाजिक समरसता मंच के द्वारा भी स्वागत अभिनंदन किया जाएगा योग माया गेट पर क्षत्रिय सभी समाज के द्वारा स्वागत अभिनंदन वही श्री रविदास राम मंदिर द्वार पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया किया जाएगा चारभुजा मंदिर पर भी स्वागत अभिनंदन किया जाएगा बाबा मनकामेश्वर की शाही सवारी नगर के प्रमुख मार्ग से साज बाज के साथ निकलेगी