Homeधारसरदारपुरआगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुवे पुलिस ने लाखों रुपए कि अवैध...

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुवे पुलिस ने लाखों रुपए कि अवैध शराब पकडी, पुलिस जुटी जांच में जल्द शराब माफिया को करेंगे गिरफ्तार,

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक द्वारा
चलाए गए विशेष नशामुक्ती अभीयान के तहत थाना सरदारपुर चौकी रिगंनोद, को मिली आधिक मात्रा में गुजरात लेकर जा रही शराब आयसर पकड़ने में मिली सफलता
| पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, जिला धार एवं आशुतोष पटेल,एसडीओपी सरदारपुर के मार्ग दर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुवे नशा मुक्ती अभीयान के तहत आज दिनांक 26.08.2023 को चौकी रिगंनोद थाना सरदारपुर पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सरदारपुर
प्रदीप कुमार खन्ना एवं जे सी निनामा चौकी प्रभारी रिगंनोद के नेतृत्व में पुलिस चौकी रिगंनोद की टीम के द्वारा मुखबीर सूचना अनुसार हाईसेकेन्ड्री स्कुल रिगंनोद के सामने से जा रही तिरपाल रस्सी से बंधी आयशर ट्रक क्र एमपी 09 जीएफ
8742 को रोककर तलाश लेते ट्रक के अन्दर से 715 पेटी माउण्ट 6000 कम्पनी की
बियर कुल 8580 बल्क लीटर किमती करीबन 22,16,500 रूपए मय आयशर ट्रक क्र
एमपी 09 जीएफ 8742 किमती करीबन 09 लाख रूपए जप्त कर वाहन चालक दिलीप पिता जागरिया बामनिया जाति भील, उम्र 23 वर्ष, निवासी चॉदपुर रोड़, ग्राम दिपा की चौकी, थाना अलिराजपुर, जिला अलिराजपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजिबद्ध
कर विवेचना मे लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से जप्तशुदा शराब को लाने ले जाने के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है तथा जप्तशुदा शराब एवं
आयशर ट्रक की राजसात की कार्यवाही की ।

जिस दौरान चौकी प्रभारी जै,सी निनामा, प्रधान आरक्षक थानसिंह जमरा ,प्रधान आरक्षक बसुसिंह, प्रधान आरक्षक गज्जू लाल वसुनिया , आरक्षक दिलीप बघेल, आरक्षक विनोद, सैनिक नंदराम की भूमिका रही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!