Homeझाबुआखवासाचोरो के हौसले बुलंद दीवार खोदकर एक ही रात के दो घरो...

चोरो के हौसले बुलंद दीवार खोदकर एक ही रात के दो घरो में दिया चोरी की वारदात को अंजाम चौराहो पर उठ रहे पुलिस गश्त पर सवाल

वॉइस ऑफ झाबुआ – भामल

दीपक चौहान

मामला है थांदला जनपद क्षेत्र के खवासा चौकी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भामल का जहाँ आये दिन चोरी की घटनाये हो रही है । बीती रात तकरीबन 2:30 बजे के लगभगअज्ञात चोरो द्वारा एक साथ दो घरो को निशाना बनाया गया
प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार रात्रि राकेश पिता वाला चरपोटा के कच्चे मकान की दीवार को खोदकर चोर घर के अंदर घुसे ओर वहां रखी पेटी उठाकर ले गए । राकेश ओर उसके परिवार द्वारा एक हजार रुपए नगदी ओर कुछ घरेलू सामान चोरी होना बताया गनीमत ये रही कि जिस समय चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे उस समय राकेश का पूरा परिवार उसी घर मे सो रहे थे परन्तु चोरो द्वारा परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान नही पहुचाया गया ।परिवार के सदसयो को चोरी की घटना के बारे में सुबह पता चला। इसके साथ ही चोरो ने भामल के पास ही रूपारेल फलिये में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश गणावा के यहाँ भी पूर्व में की गई चोरी के अनुसार ही दीवार खोदकर चोर घर मे घुसे ओर वहां से एक किलो चांदी ओर बारह हजार रुपए नगद चुरा कर ले गए मुकेश ओर उसका परिवार भी उसी घर मे सो रहे थे अगर वारदात के समय कोई भी परिवार का सदस्य जाग जाता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी सुबह जब परिवार के सदस्यों को अपना सामान ओर चांदी की चोरी होने का पता चला तो खवासा पुलिस चौकी पर जाकर आवेदन दिया ।परन्तु आये दिन चोरी की घटना को देखते हुए गाव के लोगो मे एक अलग ही खोफ बना हुआ है इन दोनों घटना के 15 दिन पहले भी गाव से दो भैसो की चोरी अज्ञात चोरो द्वारा की गई थी ।जिसकी सूचना पुलिस चौकी खवासा दी गयी थी परन्तु आज तक पुलिस चोरो का पता नही लगा पायी । ये बात गाव में फैली हुई है कि पुलिस की इन नाकामियो के कारण चोरो के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे है । अब आगे देखना ये है कि चौकी प्रभारी चोरो पर कोई लगाम कसते है या नही सिलसिला आगे भी चलता रहेगा।चोरो के भय से गाव वाले स्वयं 7 लोगो का समूह बनाकर रात्रि गश्त दे रहे फिर भी चोर कहीं ना कही शातिरता दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे ही डालते है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!