अक्षय चौहान खवासा
खवासा क्षेत्र के परवाड़ा के सरपंच प्रकाश माल एवम नाहरपुरा सरपंच रंगू कटारा ने भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर एवम खवासा मंडल महामंत्री देवी सिंह देवदा के साथ भोपाल में आयोजित सदस्यता अभियान के तहत दोनो सरपंच को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिलाई। एवम पार्टी का दुप्पटा डाल उनका स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत।
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न है। यहां परिवारभाव से हम मिलकर काम करते हैं। आप सभी भाजपा में शामिल हुए है। विश्वास दिलाता हूं कि आपको यहां एक परिवार की तरह स्नेह का वातावरण मिलेगा।
पार्टी की विचारधारा से हुए प्रभावित
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए परवाडा सरपंच प्रकाश माल एवम नाहरपुरा सरपंच रंगू कटारा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की कार्य शैली और पार्टी की विचारधारा ने हमे प्रभावित किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रहे विकास कार्यों और गरीब कल्याण के लिए चलाए जा रहे अभियान से हमारे मन पर गहरा प्रभाव पड़ा है।