Homeझाबुआपिटोल81 लाख कीमत की 939 पेटी शराब धराई।  एक सप्ताह के...

81 लाख कीमत की 939 पेटी शराब धराई।  एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्यवाही

81 लाख कीमत की 939 पेटी शराब धराई। 

एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्यवाही

विनय पंचाल पिटोल |

अवैध रूप से गुजरात परिवहन कर लेजाई  जा रही शराब पर पिटोल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 करोड़ 19 लाख 20400 रूपये की 939 पेटी शराब और 38 लाख रुपए की कीमत का एक कंटेनर जब्त किया है। ज्ञात रहे की गुजरात में शराब पुर्णतः प्रतिबंधित है | बावजूद उसके लगातार गुजरात की तरफ अवैध शराब परिवहन के मामले बड़ी मात्रा में सामने आते रहते है | शराब तस्करों द्वारा बड़ी शातिराना तरीको से परिवहन किया जाता है | पिटोल पुलिस द्वारा सप्ताह में लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही दर्शाती है पिटोल पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में सड़क मार्ग से अवैध परिवहन पर पैनी निगाह रखी जा रही है | 

पिटोल चोकी प्रभारी पल्लवी भाबर ने कार्यवाही कर अपने नेतृत्‍व में अवैध शराब परिवहन करने वाले वाहन की घेराबन्‍दी की। मध्यप्रदेश से गुजरात की ओर से जा रहे कंटेनर वाहन क्रमांक RJ18GA7419 को चेकिंग के दौरान पिटोल बेतूल अहमदाबाद हाईवे पर ग्राम कालाखुट संगम ढाबे के सामने पुलिस द्वारा रोका गया तो ड्राइवर द्वारा ट्रक कंटेनर में इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का सामान ले जाना बताया गया एवं फर्जी कागजात भी दिखाए गए परंतु चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर के पास मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर ट्रक कंटेनर को पिटोल चौकी पर लाया गया तो ट्रक सीलबंद अवस्था में मिला ट्रक की सील तोड़ने पर कंटेनर मैं त्रिपाल के नीचे छुपा कर अंदर अलग अलग ब्रांड की कुल 939 पेटी शराब पाईजिसमे शराब की कीमत 81लाख 20400रूपये जिसमें रॉयल स्टेज व्हिस्की ऑल सीजन गोल्डन कलेक्शन एवं मैकडॉवेल नंबर वन डीलक्स व्हिस्की आदि ब्रांडों की शराब की पेटियां भरी थी पुलिस द्वारा इस कार्रवाई में शराब सहित ट्रक की कीमत 1 करोड़ 19 लाख 20400 रूपये की कीमत आंकी गई इससे ज्ञात होता है कि शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि वह आए दिन नए-नए तरीके इजात कर शराब का परिवहन कर रहे हैं इस कार्रवाई में दो आरोपी ट्रक ड्राइवर करनाराम पिता जय रूप राम रबारी उम्र 22 साल निवासी ग्राम गांधवकला जिला बाड़मेर राजस्थान एवं जोग सिंह पिता मोहन सिंह चौहान राजपूत उम्र 28 साल निवासी ग्राम केरिया जिला सांचौर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया |

दिनांक 6 08 .2023 को पिटोल पुलिस द्वारा एक आईसर ट्रक में 32 लाख 86 हजार 800 की शराब भरकर गुजरात की ओर जा रही थी उस कार्यवाही के 1 सप्ताह के अंदर ही पिटोल पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने से पुलिस द्वारा पुलिस द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब को रोकने के प्रयास जारी है |

पुलिस की इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर के साथ प्रधान आरक्षक दिलीप डावर आरक्षक प्रेम सिंह बामनिया आरक्षक अजीत सिंह आरक्षक मुकेश आरक्षक राकेश उईके आरक्षक हिमांशु चौहान आरक्षक अनसिंह भूरिया का सहयोग सराहनीया रहा |

पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ एवं सीमावर्ती राज्य गुजरात में अवैध शराब के परिवहन को आगे भी रोका जाएगा एवं ऐसी बड़ी कार्रवाई जारी रहेगी |

चौकी प्रभारी

पल्लवी भाबर पुलिस चौकी पिटोल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!