Homeझाबुआकल्याणपुराकल्याणपुरा पुलिस व्दारा चंद घंटो मे हत्या का आरोपी को किया गिरफ्तार...

कल्याणपुरा पुलिस व्दारा चंद घंटो मे हत्या का आरोपी को किया गिरफ्तार । बहु व्दारा खिचडी खिलाने से नाराज होकर जेठ ने की बहु की निर्मम हत्या । 

कल्याणपुरा पुलिस व्दारा चंद घंटो मे हत्या का आरोपी को किया गिरफ्तार ।

 

बहु व्दारा खिचडी खिलाने से नाराज होकर जेठ ने की बहु की निर्मम हत्या ।

 

कल्याणपुरा:- भरत शर्मा

 

पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री अगम जैन साहब, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन, मे अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्गदशन पर थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भुरिया व टीम व्दारा चंद घंटो आरोपी को गिरफ्तार किया ।इसी अनुक्रम मे दिनांक 11.08.2023 को ग्राम कल्याणपुरा भमरदा मे बहु व्दारा खिचडी बनाई जिस पर जेठ ने बोला कि दिन भर काम करता हुँ रोटी क्यो नही बनाई इस बात को लेकर बहु व जेठ मे कहा सुनी हो गई थी । जिससे नाराज जेठ व्दारा रात मे सभी के सोने के बाद अपनी बहु मकनाबाई परमार को करीबन 11.00 बजे घर मे कुल्हाडी से सिर पर निर्मम तरीके से मारा जिससे बहु कि मृत्यु हो गई । जिस पर थाना कल्याणपुरा पर अप.क्र. 412/2023 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया । हत्या से ग्राम भमरदा मे सनसनी फेल गई । थाना प्रभारी निरी. निर्भयसिह भूरिया व्दारा तत्काल एक टीम बना कर आरोपी कि तलाश मे रवाना कि गई, टीम व्दारा आरोपी मानसिह पिता वीरसिह परमार को ग्राम भमरदा से गिरफ्तार किया जिसे न्यायालय झाबुआ पैश किया गया । आरोपी मानसिह पिता वीरसिह उम्र 40 साल निवासी भमरदा (कल्याणपुरा) आरोपी से एक सामग्री कुल्हाडी जप्त की। जिसमे सराहनीय योगदान निरी. निर्भयसिह भुरिया, उनि. गुलाबसिह वर्मा, सउनि. ज्ञानबहादुरसिह, सउनि. राजेन्द्र राजपुत, प्रआर. 69 राजकुमार, प्रआर.138 नरवेसिह, प्रआर. 304 सेवरसिह, आर. 147 रविन्द्र, आर. 336 राहुल, आर. 516 चंद्रभान आर. सुनिल का रहा!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!