सुनिल डामर
आज श्रावण मास सोमवार को बामनिया नगर में कांवड़ यात्रा निकाली गई।जिसमें महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। डीजे की धून में बोले के जय जयकारे लगाते हुए कांवड़ उठाकर चल रहे थे।बामनिया से सुबह कांवड़ यात्री ट्रेन से भैरोगढ माही नदी पहुंचे। जहां से नदी से जल भरकर सेमलिया नारेला होते हुए नारेला रोड़ रामदेव मंदिर पहुंचे। यहां से नगर में प्रवेश करते हुए अमरगढ़ रोड स्थित प्राचीन राममंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर कांवड़ यात्रा का समापन हुआ।