



विनय पंचाल पिटोल । मुखबिर की सूचना और पुलिस कप्तान के निर्देशन मार्गदर्शन में पिटोल पुलिस द्वारा पांच का नाका में गुजरात की ओर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त की । शराब आइसर क्रमांक MP 04 GB 6862 में प्लाई के नीचे और पार्टिसन में छुपाकर ले जाई जा रही थी ।
जब्ती की कार्यवाही पिटोल पुलिस चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर, ए एस आई अमित बघेल , शैलेंद्र शुक्ला , कमलकांत पलवार प्रधान आरक्षक दिलीप डावर, आरक्षक प्रेम बामनिया, राकेश , मुकेश व हिमांशु चौहान द्वारा की गई । खबर लिखे जाने तक गिनती जारी थी ।