HomeUncategorizedमैं हूँ अभिमन्यु अभियान उदयगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण में...

मैं हूँ अभिमन्यु अभियान उदयगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण में बालकों के योगदान को बड़ाने का प्रयास

विरेंद्र वसुनिया उदयगढ़ 

उदयगढ़,,, महिला के जीवन स्तर को सुरक्षित तथा गरिमामय बनाने के उद्देश्य तथा बालकों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस अभियान का आयोजन 1 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस थाना उदयगढ़ अधिकारी उपनिरीक्षक जानुसिंह गरवाल, सहायक उपनिरीक्षक रामवीर सेंगर, प्रधान आरक्षक मांगीलाल बारिया तथा आरक्षक मडिया परमार, मुनसिंह सिंगाड़ द्वारा शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय उदयगढ़ पर प्राचार्य डी. एस. मोर्य तथा शिक्षक श्री.एल. एस. कनेश श्रीमति दुर्गा मोरी व आर. कनेश के समन्वित प्रयास द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें बालकों एवं बालिकाओ की नशा, दहेज़, रुढ़िवादिता, अश्लीलता के प्रसार, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या के विषय मैं समझ को विकसित किया गया तथा अपने आस-पास व्याप्त इस प्रकार की कुरुतियों में संलगन व्यक्ति या समाज का विरोध करने तथा इसकी सूचना नज़दिकी थाने तक पहुंचने के लिए जागरुक किया था।इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के साथ लिंग भेद अशिक्षा नशा दहेज़ रुढ़िवादिता, अश्लीलता के प्रसार असंवेदनशीलता भ्रूण हत्या जैसी समाज में व्याप्त बुराइयों, कूरीतियों तथा अपराधों के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए “आओ अलख जगाएं, लड़कों को सिखाएं समाज को बेहतर बनाएं” ध्येय की के साथ शुरू किया गया था।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!