कसरावद।आदिवासी छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष मोहन भूरिया के नेतृत्व में लाल बाई फूल बाई माता मंदिर प्रांगण में सेगांव तहसील की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दिनेश आवासे ब्लॉक अध्यक्ष,उपाध्यक्ष दयाराम वास्कले,सचिव रंजित मोर,गोविंद बघेल मीडिया प्रभारी, को नियुक्त किया जिसमें बैठक में 10 से 15 गांव के विद्यार्थी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गण उपस्थित थे । आदिवासी छात्र संगठन की रीति, नीतिया ,संयम और अनुशासन को बनाए रखने की बात बताई और छात्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक में उपस्थित आदिवासी छात्र संगठन जिला अध्यक्ष मोहन भूरिया , आदिवासी छात्र संगठन जिला मीडिया प्रभारी अशोक जमरे, आदिवासी छात्र संगठन कसरावद संरक्षक सोमल चौहान,सामाजिक कार्यकर्ता रेवाराम मकवाना,राधेश्याम जमरे,राकेशआवासे,ज्ञानसिंह गणेश,पवन,सुनील आदि उपस्थित थे।
दिनेश छात्र संघ तहसील अध्यक्ष नियुक्त हुए
RELATED ARTICLES