बालुसिंह बारिया
सरदारपुर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 1 अगस्त 2023 से चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री आशुतोष पटेल के नेतृत्व में नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अभियान प्रारंभ होते ही प्रथम दो दिवस में थाना अमझेरा से दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया गया है।
नाबालिक गुमशुदा बालिका जो 4 माह से लापता थी, एवं गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त दोनों प्रकरणों में गुमशुदा बालिका को खोजने में उपनिरीक्षक राज शेखर वर्मा चौकी प्रभारी केशवी एवं उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह सिंगोड़ एवं थाना अमझेरा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अनुविभागीय अधिकारी के सतत् प्रयास से 3 माह से कम के समय में लगभग 26 नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं को खोजने में सफलता प्राप्त की है।