एस डी एम ने 5 डंपरों को पकड़ा रिंगनोद में ओर लगाया जुर्माना पर चालानी कार्रवाई की गई
रिंगनोद :-सरदारपुर तहसील के रिंगनोद में एस डी एम राहुल सिंह चौहान ने बालू रेती से भरे 5 डंपरों को पकड़ा और जुर्माने की कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंगनोद – भोपावर मार्ग काफी जजर्र हो चुका है और यहां पर भारी वाहनों की आवा जारी बंद है लेकिन रेत से भरे डंपर निकलने की सुचना ओर स्थानीय जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की शिकायत पर आज एस डी एम राहुल सिंह चौहान ने 5 डंपरों को पकड़ा और सभी से दो दो हजार का जुर्माना लगाया गया। गोरतलब है कि रिंगनोद भोपावर मार्ग पर रायल्टी बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं जिससे मार्ग की हालात काफी खराब हो चुकी है वहीं एस डी एम राहुल सिंह चौहान ने आने वाले समय में भी कारवाई की बात कही है। एसडीएम राहुल चौहान द्वारा सतत चालानी कार्रवाई करने की बात कही और उन्होंने कहा कि आगामी समय अगर अगर लोडिंग डंपर इस रास्ते से निकलेंगे तो बड़ी चालानी कार्रवाई भी की जाएगी
रिंगनोद भोपाल मार्ग भारी अवर लोडिंग वाहन चलने से रोड कि हालत बहुत खस्ता होती जा रही भोपावर रिंगनोद मार्ग स्थिति बहुत दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं और यहां भारी वाहन पाबंदी के बावजूद भी बेवकूफ दौड़ते नजर आ रहे हैं और इस रोड पर कोई बड़ा हादसा होने का अंदाजा भी बना हुवा है क्योंकि बड़े ओवरलोडिंग दम पर चलने से छोटे वाहन को कई प्रकार की समस्याओं का से गुजरना पड़ता है क्योंकि बड़े वाहन रोड पर होने से साइड पट्टी है ठीक ना होने के कारण कोई हादसा हो सकता है
एसडीएम राहुल चौहान द्वारा कहा गया कि डंपर की ओवरलोडिंग पर कार्रवाई सतत होती रहेगी