संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की शोभा यात्रा का रिंगनोद में आगमन हुआ
परम पूज्य गुरु रविदास की चरण पादुका की पूजा कर भव्य स्वागत किया।
रिंगनोद (योगेश गवरी):-संत रविदास समाज के लिए बड़े गौरव की बात है शासन द्वारा हर गांव हर नगर परम पूज्य गुरुदेव की चरण पादुका का नगर आगमन हो रहा है व संत रविदास के चित्र सहित रथ में चरण पादुका की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते निकाली गई रिंगनोद नगर में गुरु रविदास की चरण पादुका की सर्वप्रथम संत रविदास समाज ने पुष्पवर्षा कर महिलाओ द्वारा पूजन किया गया तत्पश्चात यात्रा में उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा संत शिरोमणी रविदास श्री राम मंदिर में गुरु प्रतिमा का पूजन किया साथ संत रविदास मंदिर से बस स्टैंड तक पैदल यात्रा निकाली गई जिसमे भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदू जागरण मंच भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं ग्राम पंचायत रिंगनोद द्वारा इस यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया तत्पश्चात यात्रा टांडा की ओर प्रस्थान हुई