देह व्यापार में लिप्त महिला के खिलाफ थाने पर कार्यवाही के लिए दिया आवेदन ।
लेकिन सवाल यह है की देह व्यापार में लिप्त महिला के साथ वो कोन कोन पुरुष थे उनका इस रिपोर्ट में नाम क्यों नही ।
किसके साये में चल रहा था घिनौना खेल।
दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आजाद नगर भाभरा में आजाद कुटिया के पास देह व्यापार का कारोबार संचालित करने वाली महिला के खिलाफ कार्यवाही के लिए मुस्लिम समाज ने एक ज्ञापन दिया लेकिन विशेष सूत्रों के हवाले से खबर यह है की देह व्यापार करीब 16– 17 दिन पूर्व नगर में संचाहित करते हुवे नगर के आम नागरिकों ने पकड़ा था जिसने उस घर में बाहरी व्यक्तियों के अलावा नगर की महिला मौजूद थी परंतु जब उस घर में देह व्यापार संचालित हो रहा था तो आम नागरिकों ने उस वक्त महिलाओं के साथ पुरुषो को भी तो मौके पर पकड़ा था तो वो पुरुष कहा है और कोन थे किस जगह और किस गांव के निवासी थे और पुरुष महिलाओं के साथ मौजूद थे तो आम नागरिकों ने उनको क्यों नही पकड़ा और देह व्यापार करते हुवे पकड़ा तो महिला पर आरोप लगाए जा रहे है पर पुरुषो पर नही नगर में संचालित देह व्यापार में नगर के कई पुरुष सामिल है और हमारे पास सूत्रों से ज्ञात नाम भी हे जो रात को महिलाओं के साथ मौजूद थे ।देह व्यापार में सभी संलिप्त लोगो पर कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि किसी एक पक्ष का देह व्यापार संचालन में हाथ नही और इस पूरी घटना की विधिवत जांच होनी चाहिए जिससे की देह व्यापार में जो जो भी लोग संलिप्त हो उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो क्योंकि उन्होंने आजाद नगर भाभरा आजाद भूमि को बदनाम और अपवित्र करने का प्रयास किया है । ऐसे लोगो का गांव निकाला भी होना चाहिए ।ताकि नगर का नाम हमेशा आदर्श से लिया जा सके इस नगर के नाम की शान विदेशो तक में गूंजती है और देह व्यापार करने वाले लोगो ने इसकी छबि धूमिल करने की कोशिश की है ।