पुरे जिले भर की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता हो रहें परेशान।
आखिर कब तक जागेंगे संभागीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी।

सुरेश परिहार सारंगी।
जिले भर में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर पिछले पांच-छह दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण दिन भर से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं और अक्सर उचित मूल्य के सेल्समैन ओर उपभोक्ता से वाद विवाद हो जाया करता है अब जब पुरे जिले भर के उचित मूल्य दुकानों पर दिन भर में 10,15 उपभोक्ताओं के कुपन ही इन्ट्री कर पा रहे हैं और बाकी उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ता है जब इस संबंध में हमारे संवाददाता ने जिला आपूर्ति अधिकारी संजय पाटिल से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने इसकी इस परेशानी की सूचना हमारे विभागीय कार्यालय भोपाल को अवगत करा दी गई है लेकिन विभागीय कार्यालय भोपाल भी इस समस्या का समाधान अब तक नहीं कर सका है अगर भोपाल विभागीय कार्यालय से सर्वर समस्या का समाधान कर दिया जाता है तो आम उपभोक्ताओं को दिन भर दुकानों पर बैठना नहीं पड़ेगा और कुछ समय मैं ही खाद्य सामग्री लेकर पुनः अपने घर जा कर कार्य कर सकेंगे, लेकिन उच्च स्तरीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते आम उपभोक्ता परेशान हो रहा है।
कुंभकरण की नींद से खाद्य आपूर्ति -: भोपाल वालें अधिकारी कब तक जागेंगे।
क्या भोपाली खाद्य आपूर्ति अधिकारी कुंभकरण की नींद से जागेंगे और इस सर्वर डाउन की समस्या का समाधान करेंगे।