Homeअलीराजपुरपाणीबार गांव की नम्रता राठवा ने नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियन गेम्स में...

पाणीबार गांव की नम्रता राठवा ने नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियन गेम्स में जीता स्वर्ण पदक।

जिले के पाणीबार गांव की नम्रता राठवा ने नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियन गेम्स में जीता स्वर्ण पदक।

 

 

छोटाउदयपुर.(गुजरात)/संपत धाकड़

 

छोटा उदयपुर जिले पाविजेतपुर तहसील के पाणीबर गांव की नम्रता रमेशभाई राठवा गुजरात की ओर से पंजाब के जालंधर में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियन गेम्स में खेलने गईं थीं, जिसमें देश के अन्य राज्यों के मुक्केबाजों को हराकर नम्रता राठवा ने दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता। नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप किक बॉक्सिंग खेल में चैंपियन बनकर गुजरात सहित छोटाउदेपुर जिले अपने गांव पाणीबार का नाम रोशन किया है।

इससे पहले, नम्रता ने क्रमशः जिला स्तर और राज्य स्तरीय दोनों स्पर्धा में किक बॉक्सिंग चैंपियन खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जालंधर, पंजाब में खेलने के लिए चुना गया था।

उन्होंने बताया कि नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नम्रता राठवा भी अक्टूबर/नवंबर में पोर्टुगल में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल बॉक्सिंग गेम्स में खेलने जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!