Homeझाबुआपेटलावदमौज कर दी मंत्री जी ने.... शिक्षा विभाग...

मौज कर दी मंत्री जी ने…. शिक्षा विभाग में बैठी अंधों की फौज कर रही मौज  सेवानिवृत्त हुए शिक्षक का भी कर दिया तबादला 

मौज कर दी मंत्री जी ने….

शिक्षा विभाग में बैठी अंधों की फौज कर रही मौज 

सेवानिवृत्त हुए शिक्षक का भी कर दिया तबादला 

वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील डामोर

—————————-

बामनियां । जिस तरह से शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के थोक बंद तबादलों की लिस्ट जारी की है उसमें एक ऐसा शिक्षक भी सम्मिलित है जो कि 2 माह पूर्व ही सेवानिवृत्त हो चुका है इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंधों की फ़ौज कर रही मौत की तर्ज पर यहां शिक्षा विभाग में बैठे मठाधीशो ने आंखें मूंदकर स्थानांतरण सूची में नाम जोड़ दिए या फिर किसी ऐसे अधूरीये नेता ने जलन भावना से लिस्ट में नाम जुड़वाया होगा जोकि जारी हुई सूची में सेवानिवृत्त शिक्षक का भी नाम सम्मिलित है वर्तमान में शासकीय कर्मचारियों का ट्रांसफर आदि हो रहे हैं। जिसमें जिले में भी कर्मचारीयों का प्रशासनिक,स्वेच्छिक ट्रांसफर किया जा रहा है।लेकिन आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के जनजाती कार्य विभाग में ऐसे भी अधिकारी बैठे हैं जिनका ध्यान शिक्षा कि बजाय लक्ष्मी यंत्रों पर ज्यादा लगता है।और यहां कोई अधिकारी आते हैं तो जाने का नाम नहीं लेते हैं। क्योंकि जिला जो आदिवासी बाहुल्य है।हद तो तब जब एक रिटायर्ड शिक्षक का ट्रांसफर सूची में नाम जारी किया कर दिया। जबकि उनका रिटायरमेंट हो चुका है। दिनांक 7/07/2023 को प्रभारी मंत्री के अनुमोदन व सहायक आयुक्त के नाम से जारी आदेश में रिटायरमेंट सहायक शिक्षक सज्जन सिंह डामोर बा.मा.वि.बामनिया वि.खंड पेटलावद जो कि 29 अप्रैल 2023 को रिटायर हुए उनका भी ट्रांसफर कर दिया।

अब सवाल यह उठता है कि यदि जिले में बैठे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की यह स्थिति है तो जिले कि स्कूलों की क्या स्थिति होगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!